प्यार में रोड़ा बन रहा था भाई, बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर काट डाला गला

Gorakhpur News, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 31 जनवरी को हुई अरूण हत्यकांड का पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि अरूण की बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

girl murders her brother with lover in gorakhpur

एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बेलघाट थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी 17 वर्षीय अरुण की 31 जनवरी की रात लाश मिली थी। उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी, तो रिश्तों को शर्मसार और रोंगटे खड़ी कर देने वाली हकीकत सामने आई।

एसपी साउथ ने बताया कि हत्याकांड में नामजद किए गए पांच लोगों ने अरुण की हत्या नहीं की थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाली अरुण की सगी बहन पूजा और उसकी बड़ी बहन का देवर धर्मेंद्र निकला। सोमवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल ब्लेड, चाकू और दुपट्टा बरामद किया गया।

पूछताछ में पूजा और धर्मेंद्र ने बताया कि चार साल से उनके बीच अवैध संबंध थे। पूजा ने बताया कि उसने अपने भाई का पहले गला काटा और प्रेमी ने उसे ले जाकर बाहर फेंक दिया। पूजा ने जिंदा होने के शक में चाकू और ब्लेड से दोबारा भाई का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस हृदय विदारक घटना ने जहां रिश्तो को शर्मसार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+