Traffic update: ट्रैफिक संबंधी सभी सूचनाएं अब इस एप पर,एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
यातायात पुलिस ने नागरिकों के लिए मैपल्स एप लांच किया है।जिसके उपयोग से घर बैठे अपने नगर में यातायात की स्थिति जान सकते हैं।शहर में कहां जाम है,कहां प्रदर्शन हो रहा है ये सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
गोरखपुर,1अक्टूबर: ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को और सुगम बनाने के लिए एक अच्छी पहल की है।इस पहल के माध्यम से नागरिकों को घर बैठे शहर की यातायात व्यवस्था के बारे में एक क्लिक पर पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।सड़क हादसे और जाम से निजात के लिये पुलिस मुख्यालय पर यूपी पुलिस एवं मैप माई इंडिया के मध्य एक एमओयू किया गया है। मैप माई इण्डिया ने स्वदेशी मैपल ऐप के माध्यम से आम नागरिको को यातायात और सुरक्षा अलर्ट देने के लिए यूपी पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

एसपी ट्रैफिक महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस एवं मैप माई इंडिया के मध्य एक एमओयू किया गया है। मैप माई इण्डिया ने स्वदेशी मैपल ऐप के माध्यम से नागरिकों को यातायात और सुरक्षा अलर्ट देने के लिए यूपी पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है।इस एप के माध्यम से नागरिक घर बैठे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था पर नजर रख सकते हैं और अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।
मैपल्स एप के फायदे
मैपल्स ऐप आमजन के लिए बेहद उपयोगी है।इसके कई फायदे हैं। इसमें आमजन यातायात एवं सुरक्षा सम्बन्धी सुझाव दे सकते हैं। एम्बुलेन्स की लाइव लोकेशन शेयर की जा सकती हैं। उपयोगकर्ता फीडबैंक पोस्ट कर सकते हैं। गति सीमा दुर्घटना संभावित क्षेत्र यातायात सुरक्षा से सम्बन्धित अलर्ट आदि की जानकारी मानचित्र पर दैनिक यातायात सलाह जैसे जुलूस, विरोध, रैलियां, वीआईपी मूवमेंट, सड़क बंद, डायवर्जन का अलर्ट जान सकते हैं। सड़क सुरक्षा जानकारी जैसे ब्लैक स्पॉट, खतरनाक मोड़, गति सीमा ,दुर्घटना आदि क्षेत्र की जानकारी मिलेगी।
आगमन के अनुमानित समय और दो चयनित स्थानों के बीच की दूरी के साथ मार्ग विकल्प देखने की सुविधा। यातायात से संबंधित मुद्दों जैसे गति, पार्किंग क्षेत्र, जलभराव, सड़क की स्थिति और खतरे, ग्रिड लॉक, ट्रैफिक लाइट की विफलता, दुर्घटना आदि की रिपोर्ट की सुविधा वास्तविक समय में ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट के रूप में भीड़ भाड़ की जानकारी। दुर्घटनाओं, वाहन टूटने, दंगों जैसी घटनाओं पर गतिशील जानकारी।












Click it and Unblock the Notifications