Chhath Puja 2022: जर्मनी की विक्टोरिया ने गोरखपुर में मनाया छठ पर्व,कहा- अद्भुत है भारतीय परंपरा

जर्मनी की रहने वाली विक्टोरिया ने पहली बार गोरखपुर में छठ पर्व मनाया। इस दौरान वह काफी खुश नजर आईं। उन्होंने भारतीय संस्कृति व परंपरा की सरराहना की। उनकी शादी गोरखपुर के शुभम अग्रवाल से हुई है। वर्तमान में वह स्वीटजरलैंड

Chhath Puja Gorakhpur: छठ महापर्व एक-एक दिन व्यापक होता जा रहा है। लोक परंपरा का यह पर्व अब भारतीयों को ही नहीं विदेशी नागरिकों को भी भा रहा है। जर्मन की रहने वाली विक्टोरिया ने गोरखपुर के सूर्यकुंड धाम में पहली छठ मनायी। विक्टोरिया अपने पति शुभम अग्रवाल के साथ पहली बार गोरखपुर आई हुई हैं। छठ पर वह पारंपरिक परिधान में नजर आईं। इस पर्व पर वह इस तरह नजर आई मानों कई वर्षों से वह भारतीय कला व संस्कृति को जानती हूं। इतने कम समय में वह इस तरह सबसे मिली मानों कई वर्षों से यहां के लोगों को जान रही हों। विक्टोरिया की शादी गोरखपुर के शुभम अग्रवाल से हुई है। दोनों स्वीटजरलैंड में रहते हैं।

Recommended Video

    Chhath Pooja 2022: Germany की Victoria ने Gorakhpur में मनाया छठ | वनइंडिया हिंदी |*News
    jarman woman

    पारंपरिक परिधान में नजर आईं विक्टोरिया
    विक्टोरिया विदेशी संस्कृति में पली बढ़ी हैं। वह भारतीय संस्कृति से बहुत दूर रही हैं। गोरखपुर वह पहली बार आई हैं। छठ महापर्व पर उन्होंने परिजनों के साथ पूजा-अर्चना की। जर्मन की रहने वाली विक्टोरिया इस अवसर पर भारतीय परिधान में नजर आई। काला सूट,दुपट्टा,बिंदी में वह एक भारतीय नारी के रुप में नजर आ रही थीं।

    भारतीय संस्कृति व परंपरा की विक्टोरिया ने की सराहना
    छठ महापर्व के अवसर विक्टोरिया का उत्साह देखने योग्य था। अन्य भारतीय नारियों की तरह वह भी सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए इंतजार करती नजर आई। जैसे ही सोमवार सुबह सूर्य देव उदय हुए विक्टोरिया ने उन्हें प्रणाम करते हुए अर्घ्य दिया। अपने पति व बच्चे की लंबी उम्र की कामना छठी माता से की। विक्टोरिया ने कहा कि मैं यहां आकर बेहद खुश हूं। किसी पर्व का यह रुप भी होता है मैंने पहले कभी नहीं देखा था। इतना लगाव,इतना समर्पण देखने योग्य है। भारतीय परंपरा व संस्कृति मुझे बेहद पसंद आई। मैं प्रयास करुंगी कि प्रत्येक साल इस पर्व पर जरुर गोरखपुर में मौजूद रहूंं।

    सोमवार को वह अपने परिजनों के साथ सूर्यकुंड घाट पर भोर में ही पहुंची गयी। पूरे विधि-विधान से सूर्य उपासना की। उनके पति शुभम अग्रवाल और बच्चा भी साथ में थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+