Gorakhpur में पशु तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,7 पर दर्ज हुआ गैंगस्टर

गोरखपुर के चिलुआताल में पशु तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की गयी है। गिरोह के सरगना सहित कुछ सात अभियुक्तोें पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गयी है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरान्त यह कार्रवाई की गयी है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के चिलुआताल में पशु तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की गयी है। गिरोह के सरगना सहित कुछ सात अभियुक्तोें पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गयी है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरान्त यह कार्रवाई की गयी है। इन अभियुक्तों पर समाज विरोधी क्रिया कलाप व गिरोह बंद को बढ़ावा देने के मामले में अभियोग दर्ज किया गया था।

gangester

प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल विनय कुमार सरोज ने बताया कि जिन सात पशु तस्करों पर कार्रवाई की गयी है उनमें सरगना जफरूद्दीन पुत्र आबिद अली निवासी सोहसा पट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर, नूर मोहम्मद पुत्र एनुल खान निवासी भुलिया अगरवाँ थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, तौसिफ पुत्र गुलाम वारसी निवासी सेमरा हरदो थाना कुबेर स्थान जनपद कुशीनगर, इमाम हुसैन पुत्र जिलानी निवासी कोइन्दी पट्टी थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, शेरू हुसैन उर्फ बुफराम पुत्र जिलानी निवासी कोइन्दी पट्टी थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, अनूप यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी हरसेवकपुर नंबर -2 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर, इमामुल हक पुत्र अलीमुद्दीन निवासी कनक पिपरा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर शामिल हैं। यह अरोपी कई थानों में पहले से ही वाछित हैं। पशु तस्करी,चोरी,लूट सहित कई मामलों में पुलिस को इनकी तलाश थी।

पुलिस तस्करों पर पुलिस कई दिनों से कड़ी कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के बाद भी पशु तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है और आए दिन पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़ हो रहा है। कुछ दिन पूर्व ही कुशीनगर में पुलिस व पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो तस्करों को पैर में गोली लग गयी थी। ये पशु तस्कर फैजाबाद से बिहार पशुओं को ले जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+