Ayushman Card: यहां बन रहा नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड,पात्र ऐसे करें आवेदन

जिन पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनके लिए अच्छी खबर है।15सितंबर से 30सितंबर तक सरकार आयुष्मान पखवाड़ा मना रही है।इस दौरान पात्र व्यक्ति नि:शुल्क अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।कार्ड कैसे और कहां बनेग

गोरखपुर,15सितंबर: जिन पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनके लिए अच्छी खबर है।15सितंबर से 30सितंबर तक सरकार आयुष्मान पखवाड़ा मना रही है।इस दौरान पात्र व्यक्ति नि:शुल्क अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।कार्ड कैसे और कहां बनेगा इसकी पूरी जानकारी इस खबर के माध्यम से आपको मिलेगी।

ayushman card

नि:शुल्क बनेगा कार्ड
जानकारी के मुताबिक,प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा चलेगा। इसके तहत छूटे लाभार्थियों के निशुल्क कार्ड बनाए जाएंगे। कार्ड बनाने के लिए कैंप के बारे में आशा कार्यकर्ता, पंचायत सहायक और कोटेदार की भी मदद ले सकते हैं।

सूची की गई वितरित
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ संचिता मल्ल को बनाया गया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि लक्षित लाभार्थियों की सूची ग्राम सभावार और नगरीय क्षेत्र में वार्डवार वितरित की गई है। राशन कार्ड और आधार कार्ड की मदद से आशा कार्यकर्ता फेस आथेंटिकेशन एप के जरिये भी आयुष्मान कार्ड बनाएंगी और उसका प्रिंट पंचायत सहायक के जरिये हासिल किया जा सकता है।

यह होंगे पात्र
अभियान के दौरान उन लाभार्थियों का कार्ड निशुल्क बनाया जाएगा, जिनका सूची में पहले से नाम है। सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 की सूची के जरिये चयनित लाभार्थियों के साथ सभी अंत्योदय कार्ड धारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मान्यता प्राप्त पत्रकार, तीन तलाक पीड़ित महिलाएं और श्रम विभाग की ओर से चयनित श्रम कार्ड वाले भवन निर्माण से जुड़े श्रमिक ही योजना के लाभार्थी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+