सीएम सिटी गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब्त हुई लाखों की सामग्री
Gorakhpur News: दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए, जनपद गोरखपुर में शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा एक व्यापक और सघन विशेष प्रवर्तन एवं निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य बाजार में मिलावट पर अंकुश लगाना तथा जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा करना था। अभियान के अंतर्गत संपादित प्रमुख कार्यवाहियाँ
अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर मुख्य कार्रवाई की गई।
कार्यकलाप का विवरण संख्या, मूल्य
1 निरीक्षण (Inspection) की कुल संख्या 108
2 औचक छापेमारी (Raid) की संख्या 50
3 परीक्षण हेतु संकलित कुल खाद्य नमूने 43
4 अमानक सामग्री की जब्ती (कुल मात्रा) 7027.00 किग्रा
5 जब्त की गई सामग्री का अनुमानित बाज़ार मूल्य 10,38,600.00
6 मौके पर नष्ट की गई सामग्री (कुल मात्रा) 3256.00 किग्रा
7 नष्ट की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य 4,20,650.00

आगे की कार्यवाही एवं जागरूकता पहल
जब्ती एवं विनाश: अभियान के दौरान, खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले तथा उपभोग के लिए असुरक्षित पाए गए पदार्थों को तत्काल जब्त कर लिया गया और नियमानुसार नष्ट करने की कार्यवाही पूर्ण की गई।
नमूना परीक्षण: संकलित 43 नमूनों को उच्च गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला (State Food Laboratory) में प्रेषित किया गया है। इन नमूनों के परिणाम प्राप्त होने के उपरान्त संबंधित व्यक्तियों/प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जागरूकता: उपभोक्ताओं एवं व्यापारियों दोनों को शुद्ध खाद्य पदार्थों के महत्व के विषय में जागरूक किया गया, जिससे वे त्योहार के अवसर पर सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही क्रय-विक्रय करें। इसके अतिरिक्त,विभाग की सक्रियता बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications