Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में कारतूस लेकर घुस रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए पूरा मामला
Gorakpur News: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस विश्व प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के पीठाश्वीर हैं उस मंदिर में कारतूस के साथ घुस रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह मामला सोमवार सुबह का है जब सीएम जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनने की तैयारी में थे। पांचों आरोपी स्कॉर्पियों से मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। पुलिस व आईबी की टीम पांचों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। इनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी के जनता दरबार में शामिल होने के लिए पांच लोग स्कॉर्पियो गाड़ी से गोरखनाथ मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। गेट पर चेकिंग के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 315 बोर की दो गोली मिली। इसके तुरंत बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व एलआईयू की टीम ने पांचों को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि सभी श्रावस्ती के रहने वाले हैं। 13 जून 2023 को श्रावस्ती में पुरानी रंजिश में भाजपा नेता माता प्रसाद की हत्या कर दी गई थी। इसके आरोपितों पर कार्रवाई को लेकर उनका भाई अपने रिश्तेदारों के साथ जनता दर्शन में शामिल होने के लिए आ रहा था।
Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों पर की यह कार्रवाई
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि वाहन में कारतूस मिलने के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications