अस्‍पताल में रखी महिला की लाश से अचानक गायब हुई एक आंख, मचा हड़कंप

Gorakhpur News: गोरखपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) में अस्‍पताल में रखी एक महिला की डेड बॉडी से आंख गायब होने का मामला सामने आया है। महिला ने आत्‍महत्‍या की थी, जिसके पुलिस ने उसके शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा था। घटना से सनसनी फैल गई। आंख कहां और कैसे गायब हुई है, यह स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया तब तक सब ठीक था। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया था, उसके बाद क्या हुआ उन्हें नहीं पता है। आशंका जताई जा रही है कि पीएम हाउस में मौजूद चूहों ने महिला की आंख कुतर दी है। सीएमओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

eye of dead woman missing in gorakhpur

महिला ने पंखे से लटककर की थी आत्‍महत्‍या

जिले के गुलरिहा इलाके में बीते गुरुवार की देर रात अनुराधा उर्फ रानी नाम की महिला का शव पंखे से लटकता हुआ मिला था। महिला के पति नीतेश चौहान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। नीतेश ने बताया कि अनुराधा ने गुस्से में आत्महत्या कर ली है। हालांकि, अनुराधा की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। मां बेली देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति नीतेश के अलावा सुभाष, पन्ना, रामप्रवेश, शनि, शिवचन्द , लक्ष्मी, पूनम, निर्मला, शान्ति सहित 10 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

पुलिस कार्रवाई कर रही थी कि इस बीच अनुराधा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल शुरू हो गई, जिसमें उसकी एक आंख गायब दिखाई दे रही थी। इस मामले में गुलरिहा इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर वह खुद मैके पर गए थे, पंखे से लटकती हुई लाश को अन्य लोगों के सामने उतरवाया था उसकी फोटो और वीडियो भी बनवाई थी। उस समय तक महिला की दोनों आंख सही सलामत थी। उन्होंने शव को पीएम के लिए भेजवा दिया था। अब यह फोटो कहां कि है और कितनी सही है इसकी जानकारी नहीं। वहीं, कुछ पुलिस कर्मियों ने आशंका जताई है कि महिला की आंख को पीएम हाउस के चूहों ने कुतर दी है। इसी वजह से एक आंख गायब दिख रही है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+