Gorakhpur: मशीन का अचानक दबा बटन और ऐसे हो गयी कर्मचारी की मौत

गोरखपुर के गीडा स्थित उद्योग में काम कर रहे कर्मचारी की गर्दन में अचानक सरिया घुस जाने उसकी मौत हो गयी।

deid

Gorakhpur News: गोरखपुर के गीडा में उस समय हडकंप मच गया जब एक कर्मचारी के गर्दन में सरिया घुसने से उसकी मौत हो गयी। सेक्टर 23 स्थित अंकुर उद्योग में यह हादसा हुआ है। परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। आर्थिक सहयोग व पांच साल तक पत्नी को पेंशन देने की बात पर परिजन शांत हुए।

जानकारी के मुताबिक, सीहापार निवासी ब्रह्मदेव यादव के बेटे जयप्रकाश यादव (35) गीडा सेक्टर 23 स्थित अंकुर उद्योग में कर्मचारी थे। गुरुवार को वो फैक्टरी में काम कर रहे थे। तभी ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर ने अचानक मशीन का बटन दबा दिया, जिससे सरिया सीधा बह्मदेव की गर्दन में घुस गया। प्रबंधन के लोग उसे अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सहजनवां पुलिस सूचित किया। जैसे ही परिजनों को इसके मौत की सूचना मिली वह आक्रोशित हो गए और फैक्ट्री के बाहर धरना देना शुरु कर दिया।

थानाध्यक्ष सहजनवां ने बताया कि कर्मचारी की मौत गले में सरिया घूसने से हुुई है। प्रबंधन की तरफ से आर्थिक सहयोग व पत्नी को पांच साल तक पेंशन देने की बात पर समझौता हुआ है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+