Gorakhpur News: इन नए रुटों पर भी शुरु हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा,जानिए कितना है किराया
गोरखपुरवासियों के लिए अच्छी खबर है। पब्लिक को अब कई नए रुटों पर इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा आज से शुरु हो गई। पिपराइच, पीपीगंज और कौड़ीराम से महानगर में आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई ह
गोरखपुर,22अगस्त:
गोरखपुरवासियों के लिए अच्छी खबर है। पब्लिक को अब कई नए रुटों पर इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा आज से शुरु हो गई। पिपराइच, पीपीगंज और कौड़ीराम से महानगर में आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है।सोमवार को तीनों स्थानों के जनप्रतिनिधियों ने इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीनों रूट पर शुरुआत में दो-दो इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

पीपीगंज में बस सेवा का शुभारंभ कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह,पिपराइच में विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।इस अवसर पर विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि पिपराइच क्षेत्र की जनता के लिए आज से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरु किया गया है।इस क्षेत्र की जनता के लिए यातायात सुगम होगा एंव शहरी क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इलेक्ट्रिक बस इस क्षेत्र में चलाने की मांग की गई थी।जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता को एक बड़ी सौगात दी है।
गोरखपुर में 28 दिसंबर को इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरु की गई थी।पिपराइच,कौड़ीराम व और कैम्पियरगंज में आज से यह से सेवा शुरु की गई है। नागरिकों की मांग पर बस सेवा कर विस्तार किया गया। सहजनवां, महावीर छपरा, भटहट आदि स्थानों तक बसें चलाने से नागरिकों को काफी सहूलियत हो गई। कम किराया और ज्यादा सुविधा के कारण लोग अब इलेक्ट्रिक बस आने का इंतजार करते हैं।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि ही 25 और इलेक्ट्रिक बसें आ जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संचालित बसों की कमाई में तो लगातार इजाफा हो ही रहा है, यात्रियों को भी काफी सहूलियत हो रही है।
यह है किराया
काली मंदिर से पिपराइच - 21 रुपये
नौसढ़ से कौड़ीराम - 26 रुपये
काली मंदिर से पीपीगंज - 26 रुपये












Click it and Unblock the Notifications