Eid al-Adha 2023: कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखपुर में मस्जिदों में पढ़ी गई ईद उल अजहा की नमाज

Gorakhpur Eid al-Adha 2023: देशभर में गुरुवार को बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। गोरखपुर में सुबह ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की गयी। इसके बाद बकरे की कुर्बानी का सिलसिला शुरु हुआ। मेहमानों के आने का सिलसिला शुरु हुआ। सेवईंयां व शीरिनी से सब ने मुंह मीठा किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं।

गोरखपुर की मस्जिदों में आज सुबह 7:00 बजे से ही ईद उल अजहा की नमाज अदा की जा रही है। भारी संख्या में मस्जिदों में पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कर देश में अमन और शांति के साथ भाईचारे की दुआ मांगी।

id ul ajaha

जिला प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिससे त्यौहार के दौरान किसी को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो सके, त्योहार के मद्देनजर जिले में अमन और शांति का माहौल बना रहे। मस्जिद के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है। कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेषों को डंप करने के पुख्ता इंतजाम नगर निगम द्वारा किए गए हैं।

गोरखपुर में रहमतनगर, तुर्कमानपुर, अस्करगंज, बक्शीपुर, रसूलपुर, सिधारीपुर, दीवान बाजार स्थित मदरसा हुसैनिया, इलाहीबाग, जाफरा बाजार, निजामपुर, सिधारीपुर सहित तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर सामूहिक कुर्बानी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+