Gorakhpur News: 13 पार्किंग स्थलों की ई नीलामी पूरी,डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रहा रेलवे
रेलवे डिजिटल भारत को बढ़ावा दे रहा है।इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के 13 पार्किंग स्थलों की ई नीलामी की गई।जिसमें गोरखपुर स्टेशन भी शामिल है। रेलवे के पार्सल, पार्किंग, विज्ञापन, एसी प्रतीक्षालय, एटीएम तथा पे एण्ड यूज प
गोरखपुर,20 अगस्त:
रेलवे डिजिटल भारत को बढ़ावा दे रहा है।इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के 13 पार्किंग स्थलों की ई नीलामी की गई।जिसमें गोरखपुर स्टेशन भी शामिल है। रेलवे के पार्सल, पार्किंग, विज्ञापन, एसी प्रतीक्षालय, एटीएम तथा पे एण्ड यूज प्रसाधन आदि आय वाले स्थलों की ई-नीलामी इंडियन रेलवेज ई- प्रोक्योरमेंट सिस्टम पोर्टल के माध्यम से शुरू हो गई है। ई- नीलामी में तीन वर्षों की अवधि के लिए मान्य है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के तेरह पार्किंग स्थलों की ई-नीलामी की गयी।इससे व्यवस्था पारदर्शी व सुलभ बनेगी। डिजिटल इंडिया एवं डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के क्रम मे भारतीय रेलवे स्तर पर ई-नीलामी पोर्टल लांच किया गया है।
आइआरईपीएस पोर्टल के माध्यम से वाणिज्यिक आय एवं गैर-किराया राजस्व अनुबंधों की इलेक्ट्रॉनिक नीलामी की अनेक विशेषताएं हैं। इस पोर्टल के माध्यम से भारत में कहीं से भी बोलीदाता केवल एक बार पंजीकरण कर भारतीय रेल की किसी भी फील्ड यूनिट की नीलामी में भाग ले सकते हैं। नई व्यवस्था के अन्तर्गत कोई भी इच्छुक व्यक्ति व्यावसायिक अथवा कंपनी इस ई-ऑक्शन (ई- नीलामी) में प्रतिभाग कर सकता है। प्रक्रिया को बेहद सरल एवं तीव्र बनाया गया है।
ई-ऑक्शन से प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण विकसित होने के फलस्वरूप रेल प्रशासन को उचित रेल राजस्व प्राप्त हो रहा है। ऑनलाइन होने के कारण यह प्रणाली पारदर्शी है और इससे कार्यकुशलता में भी वृद्धि हो रही है। ई-ऑक्शन की पूरी प्रक्रिया मात्र 12 दिनों में पूरी हो जा रही है, जबकि पहले इस कार्य में महीनों लगते थे।












Click it and Unblock the Notifications