Gorakhpur: महिला अस्पताल में ऑपरेशन से पूर्व डॉक्टर करते हैं इसकी डिमांड, न पूरा होने पर ऐसे करते हैं क्रूरता
Gorakhpur News: गोरखपुर महिला जिला अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया है जो भगवान का रुप कहे जाने वाले डॉक्टर पर कई सवाल खड़ा करता है। महिला जिला अस्पताल में गर्भवती महिला का ऑपरेशन करने से पूर्व पैसे की मांग की गयी। पैसा पूरा न देने पर ऑपरेशन बिना सुन्न किए कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मामले की जांच की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित राखी ने बताया कि मुझसे ऑपरेशन से पूर्व सात हजार रुपये की मांग की गयी। जब मैंने कहा कि इतने रुपये मैं नहीं दे सकती तो डॉक्टर नाराज हो गए। फिर मेरे परिजनों ने पांच हजार रुपए की व्यवस्था की। डॉक्टरों को पांच हजार दे भी दिए। लेकिन इससे वह संतुष्ट नहीं हुए और ऑपरेशन के दौरान उन्होेंने मेरे साथ क्रूरता की। बिना सुन्न किए उन्होंने मेरा ऑपरेशन कर दिया।

पति भोलू कुमार मद्धेशिया ने बताया कि 19 अगस्त को सुबह 11 बजे राखी को भर्ती कराया गया। दो बजे उन्हें आपरेशन थियेटर में बुलाया गया। डाक्टर ने सात हजार रुपये की मांग की। मेरे पास मात्र पांच हजार रुपये थे, वही दे दिया। राखी ने कहा कि मुझे इंजेक्शन लगाया गया लेकिन अंग अभी सुन्न नहीं हुआ था। डाक्टर पेट में चीरा लगाने लगीं तो दर्द हुआ। मैंने यह बात डाक्टर को बताई तो उन्होंने कहा कि इतना दर्द होता है। उन्होंने चीरा लगा दिया। मैं दर्द से तड़प उठी। उठकर बैठ गई। पुन: इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद प्रसव कराया गया।
जिला महिला अस्पताल प्रमुख अधीक्षक डा. जय कुमार ने बताया कि बिना इंजेक्शन लगाए ऑपरेशन नहीं किया जाता है। न ही यहा ऑपरेशन से पूर्व पैसे मांगे जाते हैं। अगर इन मामलों पर शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications