Gorakhpur News: डिप्टी सीएम ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सीएमएस को किया निलंबित

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्साधीक्षक को निलंबित कर दिया है एंव प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। डिप्टी सीएम ने यह कार्रवाई गर्भवती म

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्साधीक्षक को निलंबित कर दिया है एंव प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। डिप्टी सीएम ने यह कार्रवाई गर्भवती महिला व दो जुड़वा बच्चों के मौत मामले में किया है।

brd

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मेडिकल कॉलेज में हो रही लापरवाही की शिकायत की थी। उन्होंने डिप्टी सीएम से शिकायत की थी कि बेलहरा गांव निवासी संदीप की पत्नी चंदा को 22 जुलाई को बीआरडी में इलाज के लिए आई थी। सही उपचार न मिलने से महिला व उसके दो बच्चों की मौत हो गयी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए डिप्टी सीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगने के लिए विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिया है।

सिद्धार्थनगर जिले के बेलहरा गांव निवासी संदीप त्रिपाठी पत्नी चंदा को लेकर 22 जुलाई को मेडिकल कॉलेज पहुंथे थे। जहां सुपर स्पेशियलिटी में ओपीडी का पर्चा बनवाया और हृदय रोग विभाग में दिखाया। हृदय रोग विभाग की टीम ने देखने के बाद मरीज को मेडिसिन में इलाज कराने की सलाह दी। इस पर परिजन दोबारा पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लग गए। इस बीच पुराने ओपीडी के पास चंदा दर्द से तड़पती रहीं, लेकिन डॉक्टरों ने भर्ती करना जरूरी नहीं समझा। संदीप का आरोप था कि दो से ढाई घंटे तक पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगा रहा। इसके बीच एक वार्ड से दूसरे वार्ड में जाने की सलाह दी गई और पर्चा बनवाने को कहा गया।पर्ची बनवाकर जब तक लौटता पत्नी की मौत हो चुकी थी।

प्राचार्य डॉॅ. गणेश कुमार ने बताया कि अब तक इस संबंध में कोई पत्र नहीं आया है। न ही कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी दी गई है। इमरजेंसी मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि जिस दिन की घटना है उस दिन मैं मेडिकल कॉलेज के काम से न्यायालय गया हुआ था। इसकी सूचना मैंने आला अधिकारियों को दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+