जनता को लूटने का काम करती थी सपा- बृजेश पाठक
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गोरखपुर में बीजेपी के कार्यक्रम प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लिया ।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नौ साल के कार्य में देश ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कृषि, उद्योग, व्यापार, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किया है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में अयोध्या में राम मंदिर लगभग बन तैयार हो चुका है। जनवरी 2024 से मंदिर में रामलला के दर्शन होने शुरू हो जाएंगे। हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक यह मंदिर राम राज्य का प्रतीक है।
उन्होनें कहा कि जनता अब समाजवादी पार्टी के चरित्र को जान गयी है। इस पार्टी ने सिर्फ और सिर्फ जनता को लूटने का कार्य किया है। अपराध व अपराधियों के पोशक रही सपा ने प्रदेश में अराजकता का माहौल बना रखा था। आज प्रदेश में कानून का राज है। अपराधी पलायन कर रहे हैं। कानून का भय बना हुआ है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निर्जीव हो चुकी है। इन पार्टियों पर से जनता का विश्वास उठ चुका है। इनके गठबंधन को भी जनता नकार देगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी 75 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से ही मेहनत करना शुरू कर दिए हैं।
कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ला, महापौर डा मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications