Gorakhpur News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना
उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की।उन्होंने मां दुर्गा की भी आराधना की।इस दौरान मंदिर के व्यवस्थापक द्वारिका तिवारी भी मौजूद रहे। डिप्ट
गोरखपुर,1अक्टूबर: उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की।उन्होंने मां दुर्गा की भी आराधना की।इस दौरान मंदिर के व्यवस्थापक द्वारिका तिवारी भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम पिछले कई दिनों से गोरखपुर व बस्ती जिले का दौरा कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सर्वप्रथम उन्होंने मुख्य मंदिर में विराजमान गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की।तत्पश्चात मां दुर्गा की आराधना की।उन्होेंने ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोरखनाथ मंदिर की पूरे विश्व में ख्याति है।यह सनातन धर्म के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।नाथ संप्रदाय का यह मठ सनातन धर्म व उसकी परंपराओं का लगातार संरक्षण व प्रसार कर रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पीठ के पीठाधीश्वर हैं और अपने कर्तव्यों का शानदार निर्वहन कर रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने कल कुशीनगर का दौरा किया था।इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा था।उन्होंने कहा कि सपा परिवारवादी पार्टी है। यह यादवों की भी हितैषी नही है। इस पार्टी के 18 मुख्य पदाधिकारी एक ही परिवार के हैं। देश व समाज का भला करने की क्षमता केवल भाजपा में ही है। सपा सरकार लड़खड़ाती व लचर स्वास्थ्य व्यवस्था छोड़ गई थी। इसे पटरी पर लाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। अखिलेश के राज में 13 मेडिकल कालेज थे, अब 45 मेडिकल कालेजों में लोगों का उपचार हो रहा है। जल्द ही प्रदेश के 75 जिलों में मेडिकल कालेज पूर्णरूपेण कार्य करने लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications