DDU University: स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को लेकर आई बड़ी अपडेट, सबसे पहले करना होगा यह काम
DDU University Latest News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उसके सम्बद्ध महाविद्यालयों में इस बार प्रवेश प्रक्रिया गत वर्षों की तुलना में थोड़ी अलग होगी। विश्वविद्यालय या उससे सम्बद्ध किसी भी कालेज में प्रवेश लेने के इच्छुक आवेदकों को सबसे पहले विष्वविद्यालय के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू हो जायेगी।
उल्लेखनीय है कि इस सत्र से शासन सभी विष्वविद्यालयों एवं उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से सुनिष्चित किये जाने का निर्देश दिया है।

पंजीकरण अनिवार्य मिलेगा, डीडीयूआरएन
नयी व्यवस्था में अब विश्वविद्यालय या उससे सम्बद्ध किसी कालेज में प्रवेश लेने के इच्छुक आवेदकों को सबसे पहले विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कराना होगा।
यदि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश लेना चाहता है तो वह उसी पोर्टल पर प्रोग्राम का चयन करके अपना फार्म पूरा कर सकता है। ऐसे आवेदक जो किसी कालेज में प्रवेश लेना चाहते हैं वे सम्बन्धित महाविद्यालय में अपने डीडीयूआरएन का उल्लेख करते हुए वहां का फार्म भरेंगे। बिना डीडीयूआरएन के कालेज उनका प्रवेश नहीं करेंगे। प्रत्येक आवेदक का केवल एक पंजीकरण नंबर होगा। इसी के माध्यम से वह चाहे तो एक से अधिक पाठ्यक्रमों के आवेदन कर सकेगा।
*स्नातक की पांच हजार सीटों पर होगा प्रवेश*
विश्वविद्यालय का प्रवेश प्रकोष्ठ नये निर्देशो के अनुरूप अपनी तैयारियों को अन्तिम रूप दे रहा है। प्रवेश प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू किये जाने की योजना है।
विश्वविद्यालय इस सत्र मे ंबी.ए. आनर्स, बी.एस.सी. आनर्स, बी.काम. आनर्स, बी.एस.सी. (कृषि), बी.टेक., बी.काम. (बैंकिंग एण्ड इन्ष्योरेन्स), बी.ए.एल.एल.बी., बी.सी.ए., बी.बी.ए., बी.एच.एम.सी.टी., बी.एस.सी. (होम साइंस), बी.ए.जे.एम.सी., बी.पी.टी., बी.एस.सी. (एम.एल.टी.), बी.फार्मा., डी.फार्मा., बी.सी.ए. (इन्टरनेट ऑफ थिंग्स), एव ंबी.सी.ए. (मषीन लर्निंग एवं डेटा साइंस) की लगभग पांच हजार सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
इनमें से बी.एस.सी. (कृषि), बी.ए.एल.एल.बी., बी.सी.ए., बी.बी.ए., बी.पी.टी., बी.एस.सी. (एम.एल.टी.), में कालेजों में प्रवेश विष्वविद्यालय की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications