DDU University की वार्षिक एवं सम सेमेस्टर परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न, इतने परीक्षार्थी हुए शामिल

DDU University Latest News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं इसके समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत वार्षिक एवं सम सेमेस्टर परीक्षाएं आज शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं, आज आयोजित परीक्षाओं में कुल 17,866 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 17,667 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 199 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

DDU University में वार्षिक एवं सम सेमेस्टर परीक्षाओं के दूसरे दिन 19,089 छात्र-छात्राएं हुए शामिल
प्रथम पाली में कुल 14,670 विद्यार्थियों के पंजीकरण में से 14,569 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा 101 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में 3,196 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 3,098 उपस्थित रहे एवं 98 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके।
परीक्षाओं की निगरानी हेतु विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने आज दीक्षा भवन का निरीक्षण किया।

ddu university

इस अवसर पर उन्होंने परीक्षार्थियों से संवाद स्थापित किया तथा कंट्रोल रूम जाकर केंद्राध्यक्ष एवं उपस्थित शिक्षकों से चर्चा की। कुलपति ने परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में, निर्धारित समय-सारणी एवं नियमों के अंतर्गत संपन्न हुईं।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग तथा इंटैक के तत्वावधान में *विरासत दिवस* के अवसर पर *आपदा, संघर्ष एवं विकास के परिवेश में विरासत का संरक्षण* विषय पर विमर्श आयोजित हुआ. विमर्श का आरंभ करते हुए महावीर कोंडई ने विरासत के प्रकार पर चर्चा करते हुए विरासत को संरक्षित करने के कानूनी पहलुओं पर अपना चिंतन साझा किया. उन्होंने विरासत को संरक्षित करने हेतु इंटैक के संघर्षों को भी रेखांकित किया.

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+