DDU University के रसायन विभाग के डॉ. सर्वेश कुमार के शोध परियोजना को मिला 12.26 लाख का अनुदान
DDU University Gorakhpur News Uttar Pradesh: डॉ. सर्वेश कुमार पाण्डेय , सहायक आचार्य, रसायन विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर को उनकी अनुसंधान परियोजना "ग्रीन सिंथेसिस, ऐंटिट्यूबरकुलर सक्रियता एवं ट्रायाजोल व्युत्पन्नों के मायकोबैक्टीरियल InhA एंजाइम को लक्षित करने वाले आणविक डॉकिंग अध्ययन" हेतु उत्तर प्रदेश राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UPCST, ) द्वारा आरएंडडी सहायता के लिए ₹12.26 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य हरित रसायन के माध्यम से ट्रायाजोल यौगिकों का निर्माण करना तथा उनका क्षयरोग (टीबी) के विरुद्ध प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना है। साथ ही, इन यौगिकों की मायकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस के InhA एंजाइम से बंधन क्षमता का मॉलिक्यूलर डॉकिंग तकनीक से अध्ययन किया जाएगा, जो क्षयरोग की नई दवाओं के विकास में सहायक सिद्ध हो सकता है। इस परियोजना में शोध सहायक का पद भी सृजित किया गया है, जो इस शोध परियोजना को सुचारु रूप से चलने में सहायता करेगा। डॉ. सर्वेश कुमार पाण्डेय को इसके पहले UGC से स्टार्टअप ग्रांट भी मिल चुकी है , जिसका वह सफलता पूर्वक सञ्चालन कर चुके हैं।
यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के अनुसंधान वातावरण की सशक्तता और गुणवत्तापूर्ण नवाचार को दर्शाती है। डॉ. पाण्डेय और उनकी शोध टीम को यह उपलब्धि मिलने पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उमेश नाथ त्रिपाठी तथा समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications