DDU University की अब तक की सबसे बड़ी अपडेट, शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के परीक्षा परिणाम आने हुए शुरू, देखें लिंक

DDU University Gorakhpur Result Latest Update Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी अकादमिक प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय देते हुए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के कुछ प्रमुख पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह उत्तर प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है, जिसने सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणामों की घोषणा प्रारंभ कर दी है।

निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं:

पी०जी० डिप्लोमा इन योगा - द्वितीय सेमेस्टर

एम०ए० इन योगा - चतुर्थ सेमेस्टर

एम०एस-सी० माइक्रोबायोलॉजी - चतुर्थ सेमेस्टर

ddu university

सत्र 2024-25 के उक्त परीक्षाफल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। समस्त छात्र-छात्राएं और संबंधित विभाग उक्त वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि "विश्वविद्यालय की यह प्राथमिकता रही है कि विद्यार्थियों को समय पर शैक्षणिक सेवाएं प्राप्त हों। परीक्षा परिणामों की त्वरित घोषणा उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, शोध एवं रोजगार संबंधी अवसरों में लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार दक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करता रहेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+