DDU News: मान-मनौव्वल के बाद प्रोफेसर कमलेश ने तोडा आमरण अनशन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के निलंबित प्रोफेसर कमेलश गुप्त ने काफी मान- मनौव्वल के बाद सोमवार रात आमरण अनशन तोड़ दिया। उनकी खराब सेहत देख गुआक्टा,फुफुक्टा के शिक्षिकों ने उनसे आमरण अनशन तोड़ने के लिए काफी आग्

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के निलंबित प्रोफेसर कमेलश गुप्त ने काफी मान- मनौव्वल के बाद सोमवार रात आमरण अनशन तोड़ दिया। उनकी खराब सेहत देख गुआक्टा,फुफुक्टा के शिक्षिकों ने उनसे आमरण अनशन तोड़ने के लिए काफी आग्रह किया। तबियत खराब होेने की स्थिति में उनसे बार-बार अनशन तोड़ने के लिए जिद की जा रही थी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी उनसे मुलाकात की थी।

ddu

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को प्रोफेसर कमलेश गुप्त से प्रशासनिक भवन पहुंच मुलाकात की थी। वह तीसरे दिन अनशन पर थे। सपा अध्यक्ष ने मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की कमियों को जाना। प्रोफेसर की तबियत तीसरे दिन बिगड़ने लगी थी। इसे देख विश्वविद्यालय के नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद और डीएसडब्ल्यू प्रो. अजय सिंह वहां पहुंचे और स्वास्थ्य और पुलिस विभाग को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारी रात्रि करीब 8 बजे वहां पहुंच गए। प्रो. कमलेश काफी बीमार दिख रहे थे। उनका ब्लड प्रेशर भी 80-160 पहुंच गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें जिला अस्पताल ले जाने के लिए अड़ गई।

Gorakhpur: गोड़धोइया नाला व रामगढ़ताल की बदलेगी सूरत,सीएम ने दी एक हजार करोड़ की सौगात
गुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. केडी तिवारी, महामंत्री प्रो. धीरेन्द्र सिंह ने आश्वासन दिया कि उनका संगठन इस लड़ाई को आगे ले जाएगा। आप लोग आंदोलन की रणनीति बनाइए, जब भी आपको जरूरत पड़ेगी, हम आपके साथ होंगे। प्रो. कमलेश गुप्त ने कुलपति प्रो. राजेश सिंह पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए अक्तूबर 2021 में राजभवन से शिकायत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+