DDU University: शोध में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, कल होगी अभिलेखों की जांच
DDU University Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में शोध में प्रवेश लेने वालो के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रशासन की तरफ से जारी की गई है।
कल होगी जांच
विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षाशास्त्र विषय में 'शोध प्रवेश परीक्षा से मुक्त (एक्जेमटिङ) श्रेणी के अन्तर्गत पी-एच०डी० में प्रवेश के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों/अभिलेखों की जांच कल यानी शनिवार को होगी।

शनिवार को शिक्षाशास्त्र विभाग में प्रातः 10:30 बजे से सम्पन्न होगी। विद्यार्थियों के लिये रिर्पोटिंग टाइम प्रातः 11:00 बजे तक है।
ये लेकर आए
सभी अभ्यर्थी अपने अभ्यर्थन के प्रमाण सहित अपनी शैक्षिक योग्यता के समस्त प्रमाण-पत्र, नियुक्ति पत्र कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र, न्योक्ता का अनापत्ति प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की मूलप्रतियों व उनकी एक सेट स्वहस्ताक्षरित छायाप्रतियों के साथ नियत समय व स्थान पर स्वंय उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय,प्रवेश परीक्षा में आज प्रातः सत्र में बी.कॉम.(बैंकिंग एंड इंश्योरेंस) ऑनर्स विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई।जिसमें कुल 546 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 475 अभ्यर्थी उपस्थित और 71 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 86 % से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
इसी तरह सायं सत्र की प्रवेश परीक्षा में एम.ए. हिन्दी, एम.एससी.(बायोटेक्नोलॉजी) विषय और एम.एससी. (बायोइनफॉर्मेटिक्स) की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। एम.ए. हिन्दी विषय की प्रवेश परीक्षा में कुल 210 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 194 अभ्यर्थी उपस्थित और 16 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 92% से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
इसी तरह से एम.एससी.(बायोटेक्नोलॉजी) विषय में कुल 185 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 138 अभ्यर्थी उपस्थित और 47 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 74% से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications