DDU University: PhD में लेना है प्रवेश तो जान लें यह जरूरी निर्देश
DDU University Gorakhpur News Uttar Pradesh: शिक्षाशास्त्र विषय में 'शोध प्रवेश परीक्षा से मुक्त (एक्जेमटिङ) श्रेणी के अन्तर्गत पी-एच०डी० में प्रवेश हेतु पंजीकृत समस्त अभ्यर्थियों को एतदद्वारा सूचित किया जाता है कि प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में उनके प्रमाण पत्रों/अभिलेखों की जाँच 19.07.2025 दिन शनिवार को शिक्षाशास्त्र विभाग में प्रातः 10:30 बजे से सम्पन्न होगी। विद्यार्थियों के लिये रिर्पोटिंग टाइम प्रातः 11:00 बजे तक है।
अतः एक्जेमटिड श्रेणी में पी-एच०डी० प्रवेश हेतु आवेदन कर पंजीकृत हुये समस्त अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने अभ्यर्थन के प्रमाण सहित अपनी शैक्षिक योग्यता के समस्त प्रमाण-पत्र, नियुक्ति पत्र कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र, न्योक्ता का अनापत्ति प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की मूलप्रतियों व उनकी एक सेट स्वहस्ताक्षरित छायाप्रतियों के साथ नियत समय व स्थान पर स्वंय उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं युवा चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में भूगोल व मनोविज्ञान विभाग के बीच 'युवा चेतना वाटिका' की पहल को साकार करते हुए वृक्षारोपण किया गया. इसकी खास बात है कि यह गोरखपुर विश्वविद्यालय की पहली आर्किटेक्टेड वाटिका है. यह वाटिका कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के विजन, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अनुभूति दुबे के एग्जीक्यूशन का परिणाम है. यह वाटिका युवा चेतना समिति के 25 वर्ष का हरित स्मारक भी होगी. इस पहल को साकार करने में मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर धनंजय कुमार तथा भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर शिवाकांत सिंह की सक्रिय भूमिका रही.












Click it and Unblock the Notifications