DDU University: स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, देखें डिटेल
DDU University Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर की स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ा दी गई है। स्नातक प्रवेश आवेदन की तिथि आज खत्म हो रही थी और परास्नातक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित थी।
समय से अपने जाति या ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र न बनवा सके अभ्यर्थियों द्वारा तिथि विस्तारित किए जाने का लगातार अनुरोध किया जा रहा था। इन प्रतिवेदनों पर विचार करते हुए कुलपति प्रो पूनम टंडन के निर्देश पर आज स्नातक और परास्नातक दोनों कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ा दी गई है।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में आयोजित सप्त दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स के तीसरे दिन 'सोशियोलॉजी एंड इंडियन नॉलेज सिस्टम' विषय पर डॉ. पवन कुमार ने व्याख्यान दिया। इस पाठ्यक्रम में विभाग के शोधार्थी एवं शिक्षक ऑनलाइन मोड में जुड़ रहे हैं और प्रत्येक दिवस भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की जा रही है।
वक्ता डॉ. पवन कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय ज्ञान परंपरा एक परंपरा नहीं है अपितु भारतीय समाज के अध्ययन की एक प्रविधि है, यह प्रविधि और बेहतर हो सकती है जब हम स्वदेशी ज्ञान परंपरा को भी इसमें समाहित करें। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज विभिन्नताओं से पूर्ण है तो इसे इसे हमें सूक्ष्म स्तर एवं क्षेत्र अध्ययन के द्वारा समझने की जरूरत है। टेक्स्ट व्यू भारतीय समाज को समझने का एक तरीका रहा है जो कि भारतीय समाज के इतिहास की व्याख्या करता है किंतु हमें यदि वर्तमान को समझना है तो हमें क्षेत्रीय अध्ययन पर भी जोर देना होगा। यदि हम परंपरा की बात करें तो परंपरा के दो स्वरूप होते हैं, सुक्ष्म परंपरा और वृहद परंपरा।












Click it and Unblock the Notifications