UP: गोरखपुर विश्वविद्यालय को मिली 'जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट: एंगेजिंग यंग माइंडस' पर सेमिनार की जिम्मेदारी
गोरखपुर में 24 मई से 'जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं विदेश मंत्रालय के सौजन्य से 'जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट: एंगेजिंग यंग माइंडस' सेमिनार का आयोजन 24 मई को संवाद भवन में किया जाएगा।
भारत आज जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में गोरखपुर विश्वविद्यालय देश भर से चुने गए 75 विश्वविद्यालयों में से एक है जिसे 'जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट: एंगेजिंग यंग माइंडस' सेमिनार आयोजित करने की जिम्मेदारी मिली है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह ने शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट के समवयस्क प्रो हर्ष सिन्हा, प्रो अजय सिंह, प्रो दीपक त्यागी, प्रो विनय सिंह तथा कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद, डॉ रामवंत गुप्ता ने सहभागिता की।
विदेश मंत्रालय तथा उसकी सहयोगी संस्था रिसर्च एवं इन्फॉर्मेशन सिस्टम फ़ॉर डेवलपिंग कन्ट्रीज जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यानमाला आयोजित कर देश भर के युवाओं एवं विद्यार्थियों से जी20 तथा भारत की अध्यक्षता एवं भूमिका के बारे में सीधे संवाद करने की योजना है। इसी कड़ी में गोरखपुर विश्वविद्यालय को चुना गया है।











Click it and Unblock the Notifications