DDU University: विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को कुलपति का सख्त निर्देश, जल्द पूरा कर लें यह काम
DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रबंधकों की बैठक हुई। इस दौरान कुलपति ने महाविद्यालयों को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सख्त निर्देश दिए।
आंतरिक मूल्यांकन अंक के संबंध में
कुलपति ने उन महा विद्यालयों को सख्त निर्देश दिया जिन्होंने अभी तक आंतरिक मूल्यांकन के अंक विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। इसकी समय सीमा मार्च निर्धारित की गई थी। इसके साथ ही परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं पर भी ध्यान केंद्रित करते हुए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कुलपति ने सभी महाविद्यालयों एवं विभागों को निर्देशित किया कि वे इंटर्नशिप तथा प्रोजेक्ट वर्क का मूल्यांकन कार्य नियत समय में अनिवार्य रूप से पूर्ण करें, ताकि परीक्षा परिणामों की समयबद्ध घोषणा सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में यह भी स्पष्ट हुआ कि बार-बार सूचना देने के बावजूद दो महाविद्यालयों ने बैठक में भाग नहीं लिया। इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर कुलपति ने गंभीर नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इन महाविद्यालयों के परीक्षा परिणामों की घोषणा तत्काल प्रभाव से रोक दी जाए। वर्तमान में भी 17 महाविद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने आंतरिक मूल्यांकन के अंक नहीं अपलोड किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications