DDU University: कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुई यह खास पहल

DDU University Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, अभियान थिएटर ग्रुप,गोरखपुर एवं राष्ट्रीय कला मंच,गोरखपुर महानगर के संयुक्त तत्वाधान में कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित हास्य नाटक 'किस्सा मौजपुर का' का मंचन आज प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआl

अभियान थिएटर ग्रुप,गोरखपुर और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीच हुए MOU के अंतर्गत 60 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच,गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज 'जयवर्धन' द्वारा लिखित तथा अभियान थिएटर ग्रुप के निदेशक श्रीनारायण पाण्डेय द्वारा निर्देशित नाटक 'किस्सा मौजपुर का' का मंचन तारामंडल स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया गया l

ddu university

DDU University: ऑनलाइन और रेगुलर पाठ्यक्रमों की फीस हुई निर्धारित, अब लगेगा यह शुल्क
डॉ. राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कला मंच,भारतीय लोक कला व मंचन का ध्वजवाहक हैं जो आज के परिवेश में राष्ट्रीयता को जीवत रखा हैं l इसी ध्येय को लेकर राष्ट्रीय कला मंच विद्यार्थीयों के मध्य कार्य कर रहा हैं, जिसके तहत यह मंचन किया जा रहा हैं l
अभियान थिएटर ग्रुप के निदेशक श्री नारायण पांडेय ने सभी का परिचय कराते हुए स्वागत किया साथ ही बताया कि यह नाटक 60 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्रस्तुत किया गया है । इस कार्यशाला में शामिल हुए सभी विद्यार्थी बहुत ही प्रतिभाशाली हैं अगर उन्हें इसी तरह लगातार मंच मिलता रहे तो निश्चित रूप से वह इस क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे ।

मंचन का संचालन सुश्री ज्योति ने किया l सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मा. कुलपति जी द्वारा प्रदान किया गया l कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं अभियान थिएटर ग्रुप,गोरखपुर के मध्य थिएटर क्लब का पोस्टर विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. विनय कुमार सिंह, राजवर्धन, डॉ. विवेक शाही, डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह,डॉo भारत भूषण, डॉo सुधा मोदी, डॉo बृजेंद्र नारायण, माधवेंद्र पाण्डेय व डॉ.वेद प्रकाश पाण्डेय के साथ शहर के नाट्य दर्शकप्रेमी उपस्थित रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+