DDU University की बड़ी अपडेट, स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, देखें नई डिटेल

DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: उन छात्रों के लिए अच्छी खबर है जो दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते है। विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आइए जानते हैं नई तिथि क्या है और अब तक कितने छात्रों ने दाखिला लिया है।

पूर्व में विश्वविद्यालय में स्नातक आवेदन की समय सीमा 30 मई थी। बीते दो दिनों में आवेदन पंजीकरण तथा अंतिम रूप से पूरित फॉर्म जमा करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार की शाम तक आवेदन पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 40 हजार का आंकड़ा पार कर गई थी जबकि 23 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से अपने फॉर्म जमा कर दिए थे।

ddu vc

इस बीच समय से अपने जाति या ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र न बनवा सके अभ्यर्थियों द्वारा तिथि विस्तारित किए जाने का लगातार अनुरोध किया जा रहा था। इन प्रतिवेदनों पर विचार करते हुए कुलपति प्रो पूनम टंडन के निर्देश पर स्नातक प्रवेश आवेदन हेतु अंतिम तिथि 7 जून तक बढ़ा दी गई है।पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक स्नातक आवेदन की समय सीमा 30 मई को खत्म हो रही थी। बीते दो दिनों में आवेदन पंजीकरण तथा अंतिम रूप से पूरित फॉर्म जमा करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि छात्रों की रुचि लगातार डीडीयू विश्विद्यालय में बढ़ती जा रही है। छात्रों की बढ़ती रुचि को ध्यान में रखते हुए स्नातक में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+