DDU University: इस तारीख से गोरखपुर विश्वविद्यालय में चलेंगी कक्षाएं, देखें डिटेल
DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने नियमित कक्षाओं के संबंध में जरूरी सूचना जारी की है। बीए, बीएससी, एमए, एमएससी सहित कई कक्षाओं के छात्रों के लिए यह जरूरी है।
जानकारी के मुताबिक, बी०ए० बी०एस-सी० III एवं V सेमेस्टर, एम०ए०/एम०एस-सी० -III सेमेस्टर रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विषय के समस्त छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनकी नियमित कक्षाएं 16 जुलाई से विभाग में संचालित होगीं। कक्षा से सम्बंधित समय सारिणी विभागीय सूचना पट्ट पर प्रदर्शित है।

इसके साथ ही सभी सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि बी.टेक. विषम सेमेस्टर (III, V, एवं VII) की नियमित कक्षायें दिनांक 14.07.2025 से विभागीय समय-सारणी के अनुसार प्रारम्भ होगी।
M.A. तृतीय सेमेस्टर एवं B.A. तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के समान छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि कुलपति जी के निर्देशानुसार उनकी नियमित कक्षाएं दिनांक 16 जुलाई 2025 से पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार संचालित होगी । समस्त छात्र-छात्राएं समय से कक्षा में उपस्थित हो |
विश्वविद्यालय आवासीय खण्ड बी०ए० तृतीय सेमेस्टर और पंचम सेमेस्टर, एम०ए०, एम०एड० एवं बी०एड० तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-2025 शिक्षाशास्त्र के छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनकी कक्षाएं दिनांक 16.07.2025 से पूर्व समय-सारणी के अनुसार यथावत चलेंगी। समय-सारणी सूचना पट्ट पर चस्पा है।












Click it and Unblock the Notifications