DDU University में बीटेक प्रवेश हेतु जेईई मेन कोटे से आवेदन की यह है अंतिम तिथि

DDU University Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में बीटेक. में जेईई मेन कोटे से भरी जाने वाली सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई तक खुले रहेंगे।अर्ह अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www dduguadmission.in पर आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि बीटेक की 50 प्रतिशत सीटों के लिए विश्वविद्यालय सीधे आवेदन आमंत्रित करता है।इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है जो इस बार 18 जुलाई को आयोजित होगी।

ddu university

शेष 50 प्रतिशत सीटों में 30 प्रतिशत सीटें एकेटीयू द्वारा आयोजित स्टेट काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाती हैं और शेष 20 प्रतिशत सीटें उन अभ्यर्थियों से भी जाती हैं जो जेईई मेन की परीक्षा में शामिल हुए हों। इसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन आज से खोले गए हैं।

बी.टेक. की सभी ब्रांच में B.Tech. ( Artificial Intelligence (Computer science and engineering),
B.Tech.( Information Technology),
B.Tech.(Electronics and Communication Engineering),
B.Tech.( Mechanical Engineering) की कुल 122 सीटों पर यह प्रवेश काउंसलिंग के माध्यम से मेरिट के अनुसार भरी जाएंगी।

प्रो सिन्हा ने बताया कि बीटेक तथा बी फॉर्म में लैटरल एंट्री से प्रवेश के लिए भरे जा रहे आवेदनों की अंतिम तिथि भी 18 जुलाई निर्धारित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+