DDU University News: स्नातक प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की यह है अंतिम तिथि, पीजी प्रवेश प्रक्रिया कल से

DDU University Latest News Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए अब तक पंद्रह हजार आवेदकों ने दिलचस्पी दिखाई है। छह हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। स्नातक प्रवेश हेतु ऑनलाइनआवेदन की अंतिम तिथि 18 मई हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश शासन के निर्देशो के मुताबिक इस बार विश्वविद्यालय एवं सम्बद्व महाविद्यालयों में प्रवेश आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है । इसमें कहीं भी प्रवेश लेने से पूर्व पंजीकरण के द्वारा डीडीयूआरएन नम्बर लेना आवश्यक हैं। आवेदन प्रक्रिया के पहले दो सप्ताह में आठ हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली हैं।

ddu university

विगत कुछ वर्षो से तकनीकी और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की ओर अभ्यर्थियों का रूझान बढ़ा हैं लेकिन आवेदकों की संख्या के मामले में पारंम्परिक पाठ्यक्रम अभी भी आगे दिख रहे हैें।

अभी तक बी.ए. ऑनर्स (1152 आवेदन ), बीएससी बायो(865 आवेदन ), बीएससी मैथ (566), बी.काॅम ऑनर्स (725) के साथ-साथ बीएएलएलबी(630), बीसीए (355), बी.फाॅर्मा (189), बीटेक (268) और बीबीए (315) जैसे पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थियों की रूचि बढ़ी हैं।

कल से शुरू होगी पीजी प्रवेश प्रक्रिया

विश्वविद्यालय की परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। परास्नातक के 51 पाठ्यक्रमों में परिसर की लगभग 4248 सीटों के अलावा महाविद्यालयों की परास्नातक सीटों के लिए भी अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर पहले पंजीकरण करके डीडीयूआरएन नंबर प्राप्त करेंगे।

*"यह अच्छी बात है कि पारंपरिक कोर्सेज और तकनीकी तथा रोजगारपरक कोर्सेज दोनों तरह के आवेदकों ने विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए समान दिलचस्पी दिखाई है। यह इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय में सभी प्रकार के कोर्सेज के लिए जरूरी आधारभूत ढांचे और फैकल्टी सुनिश्चित करने की अपनी कोशिशों में सफल है।"

मैं उन सभी विद्यार्थियों को दिल से बधाई देती हूँ जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। आपकी कड़ी मेहनत, निष्ठा और संकल्प ने आपको यह सफलता दिलाई है, जो प्रशंसा के योग्य है। यह उपलब्धि आपकी शैक्षणिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उच्च शिक्षा और व्यक्तिगत विकास के नए द्वार खोलती है। मैं आप सभी से आग्रह करती हूँ कि आप निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहें, जिज्ञासु बनें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएँ। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय आप जैसे प्रतिभाशाली युवाओं का स्वागत करता है। यहां आप विविध अकादमिक विषयों का अध्ययन कर सकते हैं, अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। आपके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ!"

प्रो. पूनम टंडन

कुलपति

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+