Gorakhpur News: DDU University के 13 विद्यार्थियों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत टीम जीरो कंपनी ने विश्वविद्यालय के 13 विद्यार्थियों को अंतिम रूप में चयनित किया है जबकि गूगल फॉर्म के माध्यम से 450 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 194 ने लिखित परीक्षा में शामिल हुए। लिखित परीक्षा के पश्चात 90 विद्यार्थी ग्रुप डिस्कशन के योग्य पाए गए जिसमें से 34 विद्यार्थियों को साक्षात्कार में शामिल किया गया।
अंतिम रूप ने चयनित 13 विद्यार्थियों के नाम क्रमशः सृष्टि सिंह, राजन श्रीवास्तव,मेघा कुमारी,प्रगति प्रिया,आयुष विक्रम सिंह,हर्ष निषाद, सूरज सिंह,आस्था त्रिपाठी,शिवम यादव विनय कुमार, निकिता स्वरूप,मनीष ठाकुर,एवं दिव्या भारती है।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय में केंपस प्लेसमेंट के लिए शुरू से ही विद्यार्थियों को उत्साहित करती रही हैं साथ ही साथ प्लेसमेंट सेल को भी लगातार केंपस प्लेसमेंट के लिए प्रोत्साहित करती रही हैं इसी क्रम में विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव के प्रक्रिया में टीम जीरो द्वारा प्लेसमेंट प्रेजेंटेशन भी दिया गया जिसमें विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी, प्रोफेसर करुणाकर राम त्रिपाठी, प्रोसेसर शरद कुमार मिश्रा, डॉ राजू कुमार गुप्ता, डॉ सुरेंद्र कुमार गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक एवं टीम जीरो के 19 सदस्यों में से मुख्य रूप से कंपनी के फाउंडर प्रशांत प्रताप सिंह, एचआर हेड आनंद कुमार यादव, सृष्टि टेकरीवाल, आर. एस गुप्ता,सैयद सूद अहमद एवं राज कश्यप की प्रमुख भूमिका रही।












Click it and Unblock the Notifications