Gorakhpur News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए राप्ती से लेकर सरयू तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Gorakhpur News: कार्तिक पूर्णिमा का पर्व आस्था और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गोरखपुर के राप्ती नदी और बड़हलगंज स्थित सरयू के तट पर स्नान कर सूर्य की उपासना की। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा।
सूर्य उपासना के महीने कार्तिक मास के अंतिम स्नान पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को सीएम सिटी गोरखपुर में राप्ती,सरयू सहित अन्य नदियों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ा। दूर-दूर से आये लाखों श्रद्धालु राप्ती व सरयू की धारा में डुबकी लगाने के बाद सूर्य को अर्ध्य दिया। भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना कर साल भर अपने परिवार के निरोग रहने की कामना की।

सूरज की पहली किरण निकलने से पहले ही हजारों श्रद्धालु इकट्ठे हो गए थे। कई घाटों पर तो तिल रखने की भी जगह नहीं बची। ग्रह नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग की वजह से इस बार कार्तिक पूर्णिमा के स्नान का विशेष महत्व है। वहीं दूसरी ओर इस मौके पर गोरखपुर में श्रद्धालु सत्यनारायण की कथा का श्रवण भी कर रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व का विशेष महत्व भी है।
ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास के आखिरी स्नान पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान मात्र से ही सभी मनोकामनायें पूर्ण होती हैं और पापों से भी मुक्ति मिलती है। मान्यताओं के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के ही दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ था, जबकि सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु ने आज ही के दिन मत्स्यावतार रूप धारण किया था।












Click it and Unblock the Notifications