GORAKHPUR : शादी के लिए घर वाले नहीं थे तैयार,प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान

गोरखपुर के खजनी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा ने परिजनों द्वारा शादी का विरोध किए जाने पर सहजनवां कसरवल के रेलवे ट्रैक पर अपनी जान दे दी। दोनों बुधवार को ही स्कूल से भाग निकले थे।

couple suciede in gorakhpur

गोरखपुर के खजनी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा ने परिजनों द्वारा शादी का विरोध किए जाने पर सहजनवां कसरवल के रेलवे ट्रैक पर अपनी जान दे दी। दोनों बुधवार को ही स्कूल से भाग निकले थे। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अभी दोनों की तलाश कर ही रही थी कि उनकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, अजय और रिंकू दोनों खजनी के एक इंटर कॉलेज में साथ ही पढ़ाई करते थे। रिंकू 12वीं की छात्रा थी और अजय 11वीं में पढ़ रहा था। एक ही स्कूल में पढ़ने के दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती थी और फिर दोनों में प्रेम हो गया। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इसे लेकर परिवार में काफी तनाव चल रहा था। इसी से परेशान होकर दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

अजय अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जबकि उसके मां- पिता की मौत हो चुकी है। जबकि रिंकू तीन भाई और तीन बहन में सबसे छोटी थी। एसआई राम प्रवेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+