गोरखपुर: ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,चौका देंगे आंकड़े
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।अगस्त माह की बात करें तो सिर्फ पांच दिनों में कोरोना के 70 नए मामले सामने आए हैं।आंकड़ोंके मुताबिक,ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में सक्रिय मामले ज्यादा देखने क
गोरखपुर,6 अगस्त: गोरखपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।अगस्त माह की बात करें तो सिर्फ पांच दिनों में कोरोना के 70 नए मामले सामने आए हैं।आकड़ों के मुताबिक,ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में सक्रिय मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 104 हो गयी है ।उसके बाद भी लोग पूरी तरह से लापरवाह हैं।

सीएमओं आफिस से मिले आकड़ाें पर नजर डाले तो पता चलता है कि पिछले पांच दिनों में जिले में कुल 70 एक्टिव केस सामने आए हैं।जिसमें शहरी क्षेत्रों में मरीजों की संख्या सर्वाधिक है।70 में 52 मरीज शहरी क्षेत्रों के हैं जबकि 18 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।
लापरवाह लोग
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों की लापरवाही भी बढ़ रही है।यह लापरवाही मॉल,अस्पताल,स्कूलों,बाजारों हर जगह देखी जा सकती है।लोग न तो मास्क का प्रयोंग कर रहे हैं ना ही सोशल डिस्टेशिंग का ।
गोरखपुर के सीएमओ डा. आशुतोष दुबे ने बताया कि चौथी लहर में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. लोगों को सचेत रहने की जरूरत है. ऐसे में लोगों को शासन द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल के पालन करने की जरूरत भी है. सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ भीड़-भाड़ वाली जगह पर मास्क जरूर लगाएं। इसके साथ ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी करें।
गोरखपुर में कुल एक्टिव केसों की संख्या -104
तिथि एक्टिव मरीज शहरी क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र
5 अगस्त 20 13 7
4 अगस्त 14 12 2
3अगस्त 8 5 3
2 अगस्त 19 14 5
1अगस्त 9 8 1
कुल 70 52 18












Click it and Unblock the Notifications