यूपी: CAA का विरोध कर रहे लोगों पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने दिया विवादित बयान
गोरखपुर। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए जिसके बाद हिंसा भड़काने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने विवादित बयान दिया है।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह से उत्तर प्रदेश के वर्तमान हालात पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों को लादेन की औलाद कह दिया। कहा, ये लादेन की औलाद हैं, राष्ट्रद्रोही तत्व हैं, इनके खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रद्रोही तत्वों के खिलाफ कारवाई के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पूरे उत्तर प्रदेश को एक नई व्यवस्था देने जा रहे है। सरकारी संपत्ति का जो भी नुकसान उपद्रवी करेंगे, उसकी भरपाई उन्हीं से लेंगे।
रविवार को ऐतिहासिक चौरीचौरा शहीद स्थली पर पहुंचे राजेश्वर सिंह ने 4 फरवरी 1922 की घटना में शामिल क्षेत्र के जनांदोलनकारियों की याद में बने शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यमंत्री के साथ बीजेपी के अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications