वायरल पोस्टर में प्रियंका गांधी को बताया 'मणिकर्णिका', गोरखपुर से उम्मीदवार बनाने की मांग

Gorakhpur News, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो पोस्टर जारी किए है। पहले पोस्‍टर में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को 'मणिकर्णिका' (manikarnika) यानी झांसी की रानी के रूप में पेश किया है। वहीं, दूसरे पोस्‍टर में उन्‍हें गोरखपुर के सांसद बनाने के लिए प्रत्‍याशी बनाने की मांग शीर्ष नेतृत्‍व से की है।

प्रियंका गांधी की राजनीकि में एंट्री से कार्यकर्ताओ में उत्साह

प्रियंका गांधी की राजनीकि में एंट्री से कार्यकर्ताओ में उत्साह

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहे है। कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में एक साथ दो-दो पोस्‍टर जारी कर प्रियंका गांधी को गोरखपुर से उम्मीदवार बनाने की मांगी की है। कांग्रेस नेता अनवर हुसैन का कहना है कि जिस तरह से झांसी की रानी ने अंग्रेजों से लोहा लिया था और जंगे आजादी में उन्होंने पूरा अपना योगदान दिया था आज हम लोग बैंक प्रियंका को उसी के रूप में दर्शा रहे हैं।

पहले पोस्ट में बनाया मणिकर्णिका

पहले पोस्ट में बनाया मणिकर्णिका

पहले पोस्‍टर में प्रियंका गांधी को सफेद घोड़े पर बैठाकर मणिकर्णिका के रूप में दर्शाया गया है। वहीं उन्‍हें रिटर्न-2019 के स्‍लोगन के साथ पूरी तरह से वापसी कराई गई है। दाहिनी ओर पोस्‍टर में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी की फोटो के साथ नेक्‍स्‍ट पीएम दर्शाया गया है। पोस्‍टर के बीच में कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ओर बाईं ओर इंदिरा गांधी का फोटो लगाया गया है। नीचे लिखा है कि ‘चारों तरफ बज रहा है डंका, बहन प्रियंका-बहन प्रियंका', ‘देश की अब यही पुकार, कांग्रेस आए अबकी बार', ‘विरोधियों में मची खलबली, ‘सुलग रही है उनकी लंका' ‘बीजेपी का किला भेदने, आ रही हैं बहन प्रियंका' स्‍लोगन लिखा है।

दूसरे पोस्ट कि प्रियंका उम्मीदवार बनाने की मांग

दूसरे पोस्ट कि प्रियंका उम्मीदवार बनाने की मांग

वहीं, दूसरे पोस्‍टर में ‘गोरखपुर की यही पुकार, प्रियंका गांधी सांसद इस बार' और ‘राहुल भइया, सुन लो पुकार' स्‍लोगन लिखा गया है। वहीं ये बीजेपी से ये भी सवाल किया गया है कि ‘उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद, चेहरा क्‍यों गायब है इस बार' स्‍लोगन लिखा गया है। पोस्‍टर जारी करने वाले कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन का कहना है कि वे इस पोस्‍टर से ये संदेश देना चाहते हैं कि इस बार प्रियंका गांधी को राष्‍ट्रीय महासचिव बनाए जाने से कांग्रेस को संजीवनी मिल गई है। उन्‍हें पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में एक अलग उत्‍साह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+