Gorakhpur : बर्फीली हवाओं ने बढ़ायी ठंड,टूटा पांच सालों का रिकार्ड,जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

गोरखपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं ने यहां पांच सालों का रिकार्ड तोड दिया है। आमजन जीवन प्रभावित है।

cold

Gorakhpur News: गोरखपुर व आस-पास के जिलों में कड़ाके की ठंड से आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित है। तेज सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। हिल स्टेशनों से भी ज्यादा ठंड इन दिनों गोरखपुर में पड़ रही है। गुरुवार को यहां का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम व 7.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रिकार्ड किया गया। इस तापमान ने पिछले पांच सालों का रिकार्ड तोड़ा है।शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने के आसार हैं।

आईएमडी के मुताबिक,सर्द हवाओं से ठंड अभी और बढ़ेगी। बारिश की भी संभावना व्यक्त की गयी है। इस ठंड का कारण पश्चिमी देशों में बना पश्चीमी विक्षोभ बताया जा रहा है। 10 जनवरी तक अत्यधिक घने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया जा चुका है। आठ जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई से जुड़े जिलों समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड के लिए आरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसका मतलब लोगों को यातायात में विशेष सावधानी बरतने के साथ बहुत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकला चाहिए। बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गोरखपुर का तापमान 7 जनवरी को 16 डिग्री सेल्सियस अधिकतम व 7 डिग्री सेल्सिय न्यूनतम रहने के आसार हैं। वही आठ जनवरी को 18 व 8, 9 जनवरी को 19 व 9, दस जनवरी को 20 व 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में Shimla-Nainital से भी ज्यादा ठंड, IMD का येलो अलर्ट | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+