UP: आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, शोभायात्रा सहित कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को गोरखपुर आगमन होगा। वह यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को गोरखपुर आगमन होगा। सीएम यहां शोभायात्रा सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को सीएम लैपटॉप भी वितरित करेंगे। रात्रिविश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे। सीएम बुधवार को होली के अवसर पर निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा का नेतृत्तव भी करेंगे।
सोमवार को सीएम बाल सेवा योजना के 82 लाभार्थी बच्चों को लैपटॉप वितरित करेंगे। इसके साथ ही जनपद के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी करेंगे। सीएम दो सौ महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट देंगे।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत ऐसे बच्चों को जिन्होंने कोरोना काल में अपने माता- पिता को खो दिया है, उन्हें प्रतिमाह 4000 रुपये दिए जाते हैं। गोरखपुर में छह सौ से अधिक बच्चों को सरकार इस योजना का लाभ दे रही है। इसके साथ ही योगी सरकार इन बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए लैपटॉप भी वितरित करेंगे। नौवीं या इससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ रहे छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा।
सीएम योगी जंगल कौड़िया व चरगांवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम दोपहर बाद 3:30 बजे शामिल होंगे। पीकू में वेंटिलेटर, कार्डियक मॉनिटर, स्पेशल डिजाइन बेड, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गयी है।
Recommended Video

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि पीकू का संचालन शुरु होने मरीजों को राहत मिलेगी। एक साल तक संस्था डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध कराएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सभी सुविधाएं मुहैया कराएगा।












Click it and Unblock the Notifications