UP: जनता दरबार में फरियादियों से बोले सीएम योगी, आपकी हर समस्या का होगा त्वरित निस्तारण

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साेमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर लगे जनता दरबार में दूर- दूर से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम ने सभी को उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा भी दिलाया।

सीएम योगी ने जनता दरबार में लगभग तीन सौ से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी। वह खुद एक- एक कर उनके पास गए और उनकी समस्या जानी। सीएम ने सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके साथ ही इन समस्याओं का त्वरित निदान भी होगा।

cm

जनता दरबार में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद, इलाज के लिए धन से संबंधित आए हुए थे। सीएम ने भूमि विवाद के मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें निर्देशित किया कि भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। किसी भी दशा में जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया किया जाएगा।

इलाज के लिए जो लोग धन की मांग लेकर आए थे उन्हें सीएम ने पूरा विश्वास दिलाया कि किसी भी गरीब मरीज का इलाज धन के अभाव में नहीं रुकेगा। इस्टीमेट तैयार होने पर उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।

सीएम योगी ने परंपरागत दिनचर्या का पालन किया। ब्रम्हमुहूर्त में उन्होंने सर्वप्रथम गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात मंदिर परिसर का भ्रमण किया और गौ सेवा की। सीएम ने जनकल्याण के लिए रुद्राभिषेक भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+