Holi 2023: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में खेली होली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में होली का पर्व मनाया। सीएम शोभायात्रा में शामिल हुए और प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दी।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में होली खेली। इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की ढ़ेरों शुभाकमनाएं दी। सीएम होली पर खास अंदाज में नजर आए और शहरवासियों के साथ होली खेली।
सीएम योगी ने कहा कि होली उत्साह व उमंग का पर्व है। यह पर्व आप सभी के जीवन में नयी खुशियां लेकर आए। पूरे प्रदेशवासियों को होली पर्व की ढ़ेरों शुभकामनाएं। शांति के साथ सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह पर्व मनाए। जो लोग रंग न लगाना चाहे उनकी भावना का सम्मान करें।
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस पर्व के अवसर पर शांति व सुरक्षा कायम रखें। किसी भी कीमत पर अराजक तत्वों को न छोड़ा जाए। इस अवसर पर समाज में अशांति फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाय।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के नरसिंह भगवान शोभायात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार कैसे होने चाहिए ये शोभायात्राएं इसका उदाहरण तय करती है। त्यौहार हमारी परंपरा का प्रतीक है। सोमवार को होलिका दहन की शोभायात्रा में सीएम शामिल हुए थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications