प्राकृतिक खेती व आधुनिक कृषि पर ध्यान दें किसान- योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सोमवार को दिग्विजय नाथ पार्क में गोरखपुर,बस्ती, आजमगढ़ व देवीपाटन मंडल की रबी उत्पादता समीक्षा गोष्ठी में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से आ
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सोमवार को दिग्विजय नाथ पार्क में गोरखपुर,बस्ती, आजमगढ़ व देवीपाटन मंडल की रबी उत्पादता समीक्षा गोष्ठी में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि करने की अपील की।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को आधुनिक तकनीकों का कृषि में इस्तेमाल करने की जरुरत है। इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ने के साथ- साथ फसल की उत्पादकता भी बढ़ेगी।
साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें। यह जीरो बजट खेती है और इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं।इसके साथ ही किसानों को बागवानी,सब्जी व फसली खेती पर भी जोर देने की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान है।कृषि ही यहां के किसानों का प्रमुख श्रोत है। यह प्रदेश संसाधन से भरपूर है। देश की कुल कृषि योग्य भूमि का 12 प्रतिशत हिस्सा होने के बावजूद देश के खाद्यान्न उत्पादन में अकेले उत्तर प्रदेश का योगदान 20 प्रतिशत का है। इसे अभी तीन गुना तक बढ़ाए जाने की संभावना है। समय पर उच्चे गुणवत्ता का बीज तथा तकनीकी का प्रयोग कर हमें कम लागत में अधिक उत्पादकता बढ़ाने में सफलता मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी यही मंशा है कि खेती की लागत को कम करते हुए उत्पादकता बढ़ाई जाए ताकि किसानों की आमदनी दोगुनी हो सके।
सीएम योगी ने कहा कि फसल उत्पादन में रबी का सत्र अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और इसमें भी मुख्य फसल गेहूं की होती है। गेहूं उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर एक पर है। हर जिले में कृषि विज्ञान केंद्रों से परामर्श, समय पर बीज व पानी की व्यवस्था कर सरकार किसानों की भरपूर मदद कर रही है। किसानों के हित में पहली बार फसल बीमा योजना शुरू की गई।
देश में 80 करोड़ तथा उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को प्रतिमाह मुफ्त में दो बार राशन दिया गया। सरकार ने भी किसानों को लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने के साथ ही यह सुनिश्चित किया कि महामारी के चलते किसी के भी रोजगार पर असर न पड़े और न ही किसी को खाने के लाले पड़ें। जनकल्याणकारी सरकार का यही कार्य भी होता है।
Gorakhpur: जनता दरबार में सीएम योगी ने फरियादियों से कहा- हर समस्या का होगा त्वरित निस्तारण
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले 5 सालों में हर सेक्टर में कुछ न कुछ नया हुआ है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से पिछले पांच साल में प्रदेश में 21 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि पर सिंचाई की सुविधा मिली है। सरयू नहर परियोजना से पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में अतिरिक्त भूमि पर सिंचाई सुनिश्चित हुई है। हर जिले में व्यापक स्तर पर नलकूप की स्कीम चलाने के साथ सिंचाई की सुविधा को बढ़ाने के लिए पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को अपने खेतों में सोलर पंप लगाने की व्यवस्था की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications