Gorakhpur: जनता दरबार में सीएम योगी ने फरियादियों से कहा- हर समस्या का होगा त्वरित निस्तारण

सूबे के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में फरियादियों की समस्याएं सुनी एंव उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान सैकडों फरिया

CM Yogi News Gorakhpur: सूबे के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में फरियादियों की समस्याएं सुनी एंव उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान सैकडों फरियादी आए हुए थे।हर बार की तरह इस बार भी जमीन विवाद से जुड़ी ज्यादा समस्याएं रही।

cm

सुबह से ही फरियादी जनता दरबार में सीएम योगी के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम योगी जनता दरबार में पहुंचे वैसे फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। सीएम एक-एक कर फरियादियों के पास गए एवं उनकी समस्या जानी। सीएम ने उन्हे भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप सब की समस्या का निदान मेरी प्राथमिकता है।सभी की समस्याओं का जल्द निदान होगा। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता दरबार में आए सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित निस्तारण करें। फरियादियों के मामले में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

गंभीर बिमारियों से पीड़ित मरीजों के परिजनों को आश्वासन देते हुए सीएम ने कहा कि आप सब की हर संभव मदद की जाएगी। बीमारी के इलाज में धन का आभाव सामने नहीं आएगा। सरकार इलाज के लिए धन उपलब्ध कराएगी। सीएम ने अधिकारियों से इलाज के लिए इस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया। लगभग चार सौ से अधिक फरियादी आए हुए थे।

Recommended Video

    Pilibhit Road Video: शख्स के हाथ लगाने से ही उखड़ रही सड़क, फिर जो हुआ.. | वनइंडिया हिंदी | *News

    इस दौरान पुलिस व राजस्व के मामले भी ज्यादा देखने को मिले। पुलिस द्वारा स्थानीय स्तर पर मामले की सुनवाई न करना एक अहम मुद्दा रहा । सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर मामले में समाधान जल्दी से हो। साथ ही कार्यवाही ऐसी हो कि फरियादी को दोबारा परेशान न होना पड़े। जनता दरबार में सीएम ने बच्चों को दुलार किया एंव उन्हें टॉफी व चॉकलेट भी दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+