'न्याय नहीं मिला तो यहीं दे दूंगी जान', CM YOGI से बोली महिला, जानिए क्यों ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सोमवार सुबह जनता दरबार दूर-दूर से फरियादी आये हुए थे। सभी की समस्याओं के निस्तारण करने का निर्देश दिया।

CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सोमवार सुबह जनता दरबार दूर-दूर से फरियादी आये हुए थे। सभी की समस्याओं के निस्तारण करने का निर्देश दिया। हमेशा की तरह इस बार भी पुलिस और राजस्व के मामले ज्यादा आये । हिन्दू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार में लगभग 600 से अधिक फरियादी आये।

cm

सीएम ने सभी की समस्याएं सुनी जनता दरबार में सीएम ने सभी की समस्याएं सुनी। एक-एक कर सीएम फरियादियों के पास गए। पुलिस की लापरवाही व राजस्व के ज्यादा मामले देख सीएम अधिकारियों पर नाराज दिखे। उन्हें निर्देशित करते हुए सीएम ने मामलों को शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता से लें। यह सुनिश्चित करें कि किसी भी मरीज का इलाज धन के अभाव में प्रभावित न हो।

न्याय नहीं मिला तो मैं बच्चों के साथ अपनी जान दे दूंगी जनता दरबार में बहुत सारे मामले ऐसे भी दिखे जो पहले कई बार फरियाद कर चुके हैं। एक ऐसा ही मामला कैंट थाने का आया हुआ था। जिसमें महिला ने अपने देवर पर कई बार रेप व ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। रेप पीड़िता ने सीएम से कहा कि मेरे ससुर व देवर पर कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मैं रेप पीड़िता हूं और सिर्फ अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काट रही हूं। मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं बच्चों के साथ अपनी जान दे दूंगी।

जमीन पर जबरन कब्जा गोरखनाथ के जटेपुर की रहने वाली संजू ने सीएम ने न्याय की गुहार की। उसने बताया कि पड़ोस का व्यक्ति उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है। जब हमने विरोध किया तो उसने मारपीट की एंव जान से मारने की धमकी दी। चौरीचौरा इलाके के सरदारनगर बसडिला की रहने वाली आशा शुक्ला भी अपनी जमीन विवाद को लेकर सीएम के जनता दरबार में पहुंचीं।

Recommended Video

    UP Madarsa Scholarship: केंद्र सरकार ने लगाई मदरसों की Scholarship पर रोक | वनइंडिया हिंदी | *News

    सीएम ने अपनी पारंपरिक दिनचर्या का पालन करते हुए ब्रम्ह मुहूर्त में गुरु गोरक्षरनाथ की पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ही सीएम ने गौ सेवा की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+