'भूमाफिया मुझे मार देंगे',जनता दरबार में महिला ने सीएम से लगाई गुहार
गोरखपुर दौरे के तिसरे दिन गुरुवार को सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में सैंकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लगभग आठ सौ से अधिक फरियादी आए हुए थे।सीएम ने सौ से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी।

गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में आठ सौ से अधिक फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे ।सीएम योगी ने सौ से अधिक फिरयादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम एक-एक कर फरियादियों के पास गए एंव उनकी समस्या जानी। सर्वाधिक मामले भूमि विवाद के आए। कई लोग ऐसे भी थे जो एक ही समस्या के लिए दोबारा जनता दरबार में आए थे। सीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें।
भू माफिया मुझे मार देंगे-
जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए सीमए योगी जब एक महिला के पास गए तो उसने जान बचाने की अपील की। उसने सीएम को बताया कि एक व्यक्ति मेरी जमनी जबरन कब्जा कर रहा है। मैंने उसे रोका तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी।
दोबारा पहुंची जनता दरबार में-
बासगांव बेलकुर की रहने वाली भाजपा की मंडल अध्यक्ष सरोज सिंह भी जनता दरबार में पहुंची थीं। उन्होंने सीएम को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई कि उनके पति ने 2014 में 30 डिस्मील जमीन खरीदी थी। जिसकी रजिस्ट्री और खारिज दाखिल भी हो गया है। लेकिन गांव का अपराधी धननंजय सिंह जमीन को लेकर आए दिन विवाद करता है।वह पहले भी जनता दरबार में आ चुकी हैं।
इस तरह जनता दरबार में कई तरह के मामले सामने आए।जिसमें सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े हुए थे। सीएम के निर्देश के बाद भी कई मामलों में कार्रवाई नहीं हुई और दोबारा लोग पहुंचे।सीएम ने सभी अधिकारियों को फटकार लगाई एंव जल्द से जल्द मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications