Gorakhpur News: एक हजार फरियादियों की समस्याएं सुन सीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में दूर-दूर से आए लगभग एक हजार से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी एंव न्याय का भरोसा दिया।सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मामल

गोरखपुर,29अगस्त: गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में दूर-दूर से आए लगभग एक हजार से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी एंव न्याय का भरोसा दिया।सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मामलों के त्वरित निस्तारण को कहा।इस दौरान सीएम ने बच्चों को टॉफी व चॉकलेट भी दिए।

cm yogi

सीएम योगी से मिलने के लिए दूर-दूर से फरियादी आए हुए थे।भोर से ही उनकी भारी भीड़ देखने को मिली।सीएम योगी ने भी फरियादियों को निराश नहीं किया । उन्होंने दूर-दराज से आए लगभग एक हजार से अधिक फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनी।सीएम स्वंय उनके पास जाकर उनकी समस्या सुन रहे थे।इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं थी। खासकर अल्पसंख्यक वर्ग की भी महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर आई थीं।

सभी की समस्याएं सुन सीएम ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करें।एक ही समस्या के लिए फरियादियोंं को दोबारा न आना पड़े।हमेशा की तरह इस बार भी जनता दर्शन में सबसे अधिक मामले पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा कि किसी के साथ ही अन्याय नहीं होने पाएगा। सबकी मदद की जाएगी। हिलाहवाली करने वालों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सुबह मंदिर भ्रमण के पहले गुरू गोरक्षनाथ और अपने गुरू ब्रम्ह्लीन महंत अवैद्यनाथ का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सीएम गोशाला पहुंचे और गायों को चना और गुड़ खिलाया।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+