समरसता व लोक कल्याण का पर्व है होली- योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान भी सीएम ने फूलो की वर्षा की।
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि यह पर्व सनातन संस्कृति का प्रतीक है। बुराई का त्याग कर अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है यह पर्व। सीएम ने सभी के सुखमय जीवन की कामना की। यह पर्व जीवन में नये रंग का संचार करता है। नये जोश के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।
मिलन समारोह में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस दौरान भोजपुरी गायक राकेश श्रीवास्तव ने अपने गीतों से सभी का मनोरंजन किया। इस समारोह में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। जिन्होंने सीएम योगी का आशीर्वाद लिया।
होली पर्व के अवसर पर सीएम योगी ने खास अंदाज में होली खेली। बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी ने होली की शुरुआत होलिकादहन भस्म तिलक से की। यह यहां की विशिष्ट परंपरा में शामिल है। इस अवसर पर अन्य साधु संत भी उपस्थित रहे। पीठाधीश्वर ने यहां उपस्थित भक्तों को पर अबीर उड़ाकर होली खेली। तत्पश्चात सीएम योगी पाण्डेयहाता से निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications