Gorakhupur: सीएम योगी ने गोरखपुरवासियों को दी मिनी स्पोर्ट् कॉम्प्लेक्स की सौगात
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार दोपहर गोरखपुर पहुंचे है। सीएम ने भाटी विहार में मिनी स्पोर्ट् कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया है। सीएम विधिवत पूजा अर्चना कर इसका भूमि पूजन कर रहे हैं। वह यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही गोरखपुरवासियों को कई और भी सौगात देंगे।
दोपहर 12 बजे गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। योगी आदित्यनाथ का यह दौरा गोरखपुरवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। सीएम ने गोरखपुरवासियों को मिनी स्पोर्ट् कांप्लेक्स की सौगात दी है। इसका भूमिपूजन कार्यक्रम चल रहा है। इसके साथ ही पर्यटकों की पहली पसंद बने रामगढ़ताल के किनारे रिंग रोड का तोहफा भी सीएम देंगे।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण पर छह करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगे। इसमें एथलीटों के लिए सिंथेटिक ट्रैक, बास्केटबाल कोर्ट, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट सहित कई खेलों के लिए व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला, मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications