UP: सीएम योगी गोरखपुरवासियों को देंगे यह खास सौगात, 28 मार्च को होगा आगमन

सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुरवासियों को आवासीय योजना की सौगात देने के लिए 28 मार्च को गोरखपुर दौरे पर होंगे। इस दौरान कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास होगा।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुरवासियों को जल्द ही खास सौगात देने जा रहे हैं। इसके लिए सीएम 28 मार्च को अपने गृह जनपद आ रहे हैं। वह सौ एकड़ में बनने वाली आवासीय योजना व 75 एकड़ में बनने वाली मेडिसिटी योजना का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही सीएम कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। सीएम इस कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

जानकारी के मताबिक, गोरखपुर के खोराबार में जीडीए 175 एकड़ में आवासीय योजना एंव मेडिसिटी योजना शुरु कर रहा है। इसी योजना का शिलान्यास करने सीएम योगी 28 मार्च को गोरखपुर आएंगे। इसी के साथ ही सीएम

मिवान तकनीक से बनने वाले रोहिणी एन्क्लेव, खोराबार में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, सुपर एलआईजी व एमआई आवासीय योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। जीडीए द्वारा अवस्थापना निधि से निर्मित सड़क व नाली का लोकार्पण भी सीएम करेंगे।

प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखा जा रहा है। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का लगातार जायजा ले रहे हैं।
जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि खोराबार में बनी आवासीय योजना का शिलान्यास सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों होना है। उनका आगमन 28 मार्च को होना है। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं।

Recommended Video

    गोरखपुर: नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों पर चालान का चला चाबुक, अवैध अतिक्रमण भी हटाया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+