UP: जनता दरबार में सीएम योगी के दिखे सख्त तेवर, कहा- किसी कीमत पर माफियाओं को न बख्शा जाए

होली पर्व के दूसरे दिन गुरुवार को सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। उन्होंने होली पर्व पर आयोजित कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

जनता दरबार में सैकड़ों फरियादी सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम योगी दरबार में पहुंचे उनके चेहरे पर खुशी झलक आयी। सीएम योगी ने एक- एक कर सभी की समस्याएं सुनी। इस दौरान तीन सौ से अधिक फरियादी अपनी समस्या लेकर आए हुए थे।

जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े कई मामले आए। इन मामलों का संज्ञान लेते हुए सीएम ने कहा कि किसी भी कीमत भू-माफियाओं को न बख्शा जाए। इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएम ने दरबार में आए सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व से संबंधित समस्याओं के लिए जमीन की पैमाइश कराई जाए। थानों और तहसीलों में समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। अधिकारी स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का निस्तारण करें।

इलाज के लिए धन की मांग लेकर आने वालों की संख्या अधिक थी। सीएम ने इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरुरत मंदो की सूची तैयार कर उनकी सहायता की जाए। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। जनता दरबार में सीएम योगी ने बच्चों को दुलार किया उन्हें चॉकलेट व टॉफी वितरित की।

Recommended Video

    गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे सीएम योगी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+